Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

अस्पताल में भर्ती हुईं पॉप सिंगर शकीरा, पेरू का शो रद्द करना पड़ा

शकीरा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "मुझे आप सभी को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कल रात मुझे पेट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।

17 Feb 2025

अस्पताल में भर्ती हुईं पॉप सिंगर शकीरा, पेरू का शो रद्द करना पड़ा

मशहूर गायिका शकीरा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। पेट में तेज़ तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर की पुष्टि खुद शकीरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें पेरू में होने वाला अपना शो रद्द करना पड़ा, जिसके लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी है।

शकीरा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "मुझे आप सभी को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कल रात मुझे पेट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने मुझे परफॉर्म न करने की सलाह दी है। मैं मंच पर आ पाने की स्थिति में नहीं हूं।" शकीरा ने आगे लिखा, "मैं पेरू में अपने फैंस के लिए परफॉर्म करने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। मैं बहुत दुखी हूं कि आज मैं मंच पर नहीं जा पाऊंगी।"

शकीरा का जन्म 2 फरवरी, 1977 को कोलंबिया के बैरेंक्विला में हुआ था। वे बचपन से ही संगीत और डांस में रुचि रखती थीं। अपनी बेहतरीन आवाज़ और अनोखे डांस मूव्स के कारण उन्होंने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख लिया था। फीफा वर्ल्ड कप 2010 के लिए उन्होंने थीम सॉन्ग 'वाका वाका - इट्स टाइम फॉर अफ्रीका' गाया था, जो पूरी दुनिया में धूम मचा गया था। यह गाना इतना हिट हुआ कि इससे उनकी लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुलंदियों को छू गई। इस गाने के एनर्जेटिक बीट्स और उनके अफ्रीकन-स्टाइल डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अस्पताल में भर्ती हुईं पॉप सिंगर शकीरा, पेरू का शो रद्द करना
शकीरा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, "मुझे आप सभी को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कल र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News